Saturday, 31 December 2022

विद्या आधारित श्लोक

           विद्या आधारित श्लोक 

संस्कृत में बहुत से विद्या आधारित श्लोकों का संकलन उपलब्ध है उन्हीं में से कुछ विद्या आधारित श्लोकों का हिन्दी अनुवाद सहित उल्लेख यहां किया गया है  ।

श्लोक :- 01


विद्या नाम नरस्य रूपमधिकं प्रच्छन्नगुप्तम् धनम् , 
विद्याभोगकरी यश: सुखकरी विद्या गुरूणाम् गुरु | 
विद्या बन्धुजनो विदेशगमने विद्या परा देवता '
विद्या राजसु पूज्यते न हि धनं विद्या- विहीन: पशु: ।।

यहां क्लिक करें  विडियो में कुछ अलग मिलेगा 


हिंदी अर्थ : - विद्या मनुष्य की सुंदरता है , यह अत्यंत छुपा हुआ धन है | विद्या उपभोग का साधन , यश और सुख उपलब्ध कराने वाली है , विद्या गुरुओं की गुरू है | अन्य प्रदेश जाने पर विद्या भाई की तरह साथ देती है , विद्या सबसे बड़ी देवता है | राजमहलों में विद्या की ही पूजा की जाती है धन की नहीं , विद्या से रहित व्यक्ति पशु के समान होता है | 


श्लोक :- 02. 


विद्या नाम नरस्य कीर्तिरतुला भाग्यक्षये चाश्रय: , 
धेनु: कामदुघा रतिश्च विरहे नेत्रं तृतीयं च सा | 
सत्कारायतनं कुलस्य महिमा रत्नैर्विना भूषणम् , 
तस्मादन्यमुपेक्ष्य सर्वविषयं विद्याधिकारं कुरु ||   


हिंदी अर्थ :- विद्या मनुष्य का यश है , अच्छे दिन बीत जाने पर सहारा है , विद्या इच्छानुसार फल देने वाली कामधेनु गाय के समान है , विद्या रति और विरह के समय तीसरा नेत्र है | विद्या परिवार का सम्मान बढ़ाने वाली होती है , विद्या, बिना रत्नों का आभूषण है इसलिए सबकी उपेक्षा करके विद्या पर ही अधिकार करना चाहिए | 


श्लोक :- 03. 


येषां न विद्या न तपो न दानं , 
  ज्ञानं न शीलं न गुणो न धर्म: |
ते मर्त्यलोके भुवीभारभूता  , 
  मनुष्यरूपेण मृगाश्चरन्ति || 


हिंदी अर्थ :- जिन व्यक्तियों के पास विद्या , तप , दान , ज्ञान , शिष्टाचार , गुण और धर्म (कर्तव्य) नही है | ऐसे व्यक्ति इस संसार में और पृथ्वी पर भाररूपी होते हुए मनुष्य के रूप में जानवर की तरह विचरण करते है | 


श्लोक :- 04. 


न चौराहार्यं न च राजहार्यं , 
     न भ्रातृभाज्यम् न च भारकारि | 
व्यये कृते वर्धत एव नित्यं , 
     विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्  || 


हिंदी अर्थ :- विद्या रूपी धन अन्य सभी धनों में से प्रधान है क्योंकि इसे न तो चोर चुरा सकता है , न ही राजा छीन सकता है , न ही भाइयों में बांटा जा सकता है और न ही  विद्या अत्यधिक भार बढ़ाने वाली है |  विद्या को जितनी हम खर्च करेंगे उतनी ही इसमें वृद्धि होती है |  

No comments:

Post a Comment

विद्या आधारित श्लोक

            विद्या आधारित श्लोक   संस्कृत में बहुत से विद्या आधारित श्लोकों का संकलन उपलब्ध है उन्हीं में से कुछ विद्या आधारित श्लोकों का हि...