लट् लकार को English में present tence और हिंदी में वर्तमान काल कहते हैं |
वर्तमान काल की पहचान है :- है , हूँ , ता है , ती हूँ , ते हैं |
01. दिल्ली भारत की राजधानी है |
दिल्ली भारतस्य राजधानी अस्ति |
02. बालक विद्यालय जाता है |
बालकः विद्यालयं गच्छति |
03. बालक विद्यालय जाते हैं |
बालका: विद्यालयं गच्छन्ति |
( यहां पर कर्ता को देखने पर ज्ञात होता है कि कर्ता में एकवचन है लेकिन क्रिया को देखने पर ज्ञात होता है कि यह वाक्य तो बहुवचन का है )
04. अशोक खेल खलता है |
अशोक: क्रीडां करोति |
05. हम सब फिल्म देखने के लिये जाते हैं |
वयं चलचित्रं द्रष्टुम् गच्छामः |
06. माता और पिता फल लाते हैं |
माता पिता च फलानि आनयतः |
07. पेड़ से पत्ता गिरता है |
वृक्षात् पत्रं पतति |
08. छात्रों में पीयूष होशियार है |
छात्रेषु पीयूष: चतुरतम: अस्ति |
09. तुम सब लेख लिखते हो |
यूयं लेखं लिखथ |
10. वह यहां से बस के द्वारा जयपुर जाता है |
स: इत: बसयानेन जयपुरम् गच्छति |
11. अध्यापिका चॉक से लिखती है |
अध्यापिका सुधाखंडेन लिखति |
12. छात्र किताब से पढ़ते हैं |
छात्रा: पुस्तकेन पठन्ति |
13. पिता पुत्र के साथ बाजार जाते है |
पिता पुत्रेण सह आपणं गच्छति |
14. विद्यालय के दोनों ओर भवन हैं |
विद्यालयं उभयतः भवनानि सन्ति |
15. जंगल में जानवर रहते हैं |
वने पशवः निवसन्ति |
इस प्रकार से हम लट् लकार ( present tence ) में हिंदी से संस्कृत में अनुवाद कर सकते हैं |
click करें कुछ नया मिलेगा:-
No comments:
Post a Comment